Noida News: महिला के गले से मंगलसूत्र छीना
नोएडा, अगस्त 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। मेफेयर सोसाइटी निवासी स्वाति चौहान ने बिसरख कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 जुलाई को वह बाजार में सब्जी लेने गई थी। लौटते समय रास्ते में बाइक सवार दो बदमाश आए, उनमें से एक ने उनके गले से मंगलसूत्र खींच लिया। घटना की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.