Noida News: महिला के गले से चेन झपटी
नोएडा, जुलाई 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर पाई वन में गुरुवार की रात सब्जी लेने जा रही महिला संतोष के गले से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन झपट ली। हालांकि, जल्दबाजी में चेन बदमाश के हाथ से छूटकर नीचे जमीन पर गिर गई। इस बीच महिला ने शोर मचाया तो बदमाश खाली हाथ भाग गए। छीना झपटी में महिला के गले पर निशान बने हैं। एक महिला समाजसेवी ने इस घटना का विरोध जताते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।
समाजसेवी का विरोध सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक समाजसेवी महिला बबीता शर्मा ने घटना को लेकर विरोध जताया है। महिला का कहना है कि सेक्टर पाई वन में एक महिला संतोष परिवार के साथ रहती है। महिला गुरुवार को घर से बाजार सब्जी लेने के लिए जा रही थी। इसी बीच रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला को निशाना बनाया। बाइक पर पीछे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.