Noida News: महिला की हत्या मामले में जल्द आरोपपत्र दाखिल होगा
नोएडा, अक्टूबर 20 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-3 थाने की पुलिस सेक्टर-66 के मामूरा गांव में रहने वाली महिला की हत्या के मामले में जल्द आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल करेगी। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एक आरोपी की तलाश में ढाई माह बाद भी दबिश जारी है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-66 के मामूरा गांव में 27 जुलाई को हुई महिला कांति देवी की हत्या उसके पति सुभाष ने की थी। आरोपी ने शव दादरी में कोट नहर में फेंक दिया था और ठिकाना भी बदल दिया था। इसके बाद आरोपी ने शराब के नशे में अपनी पहली पत्नी कांति को फोन कॉल कर तलाक का केस वापस लेने और साथ रहने का दबाव बनाया। यह भी कहा कि अगर साथ नहीं रहेगी तो जहां वो गई है, तुझे भी भेज देंगे। फिर आरोपी की पहली पत्नी ने 20 अगस्त को फेज-3 थाने पहुंचकर अपनी सौतन की हत्या की आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.