Noida News: महिला की चेन लूटी
नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश महिला के गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। वारदात चार अक्टूबर की रात करीब नौ बजे हुई। लूटी गई चेन करीब आठ ग्राम की है, जिसकी कीमत लगभग सवा लाख रुपये बताई गई है। सेक्टर-40 निवासी दीपिका शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह सेंट्रल पार्क से घर जा रही थीं। रास्ते में बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और उनके गले से चेन खींच ली। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी बाइक से सेंट्रल पार्क की ओर भाग गए। पीड़िता ने घटना के तुरंत बाद 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। बाइक की पिछली नंबर प्लेट पर स्टिकर लगे होने के कारण नंबर दिखाई नहीं दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.