नोएडा, जुलाई 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर कस्बे निवासी महिला अपने पड़ोस में रहने वाले सिरफिरे की हरकत से परेशान है। आरोपी रास्ते में आते-जाते उसका वीडियो बनाकर उसमें गाना लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। महिला के पति ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति की शिकायत पर आरोपी पुनीत और उसके भाई चेतन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि आरोपी पुनीत उसकी पत्नी का रास्ते में आते-जाते वक्त वीडियो बनाता है। इसके बाद वीडियो में गाना लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। पिछले दिनों आरोपी और उसके भाई ने उनके घर पर पथराव भी किया था। इससे पहले आरोपी मारपीट कर चुके हैं। आरोप है कि बात न करने पर सिरफिरा महिला के पति और बच्चों को मारने की...