नोएडा, अगस्त 14 -- Noida News: गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी वसीयत तैयार करने का मामला सामने आया है। नंगला फिरोज मोहनपुर गांव की राजबाला और सोहनबीरी ने शिकायत में बताया कि 12 मई को अनुराग कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचा। उसने घर खाली करने को कहा और दावा किया कि उसने फर्जी वसीयत तैयार कर ली है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने कहा कि तीन नामजद तथा चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...