Noida News: महानवमी पर नोएडा पुलिस ने गुम मोबाइल बरामद कर 108 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई
नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। गुम हुआ मोबाइल किसी के लिए महज एक उपकरण नहीं, बल्कि उससे कई यादें और भावनाएं भी जुड़ी होती हैं। किसी ने अपनी पहली कमाई से फोन खरीदा था तो किसी को पति और पिता ने तोहफे में दिया था। कुछ लोगों ने किस्तों पर मोबाइल खरीदा था। ऐसे ही लोगों के चेहरे सोमवार को उस समय खिल उठे, जब गौतमबुद्धनगर पुलिस ने उनके गुम हुए मोबाइल तलाशकर उन्हें वापस सौंपे। पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 6.0 और मिशन सहयोग के तहत 108 मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। एडिशनल डीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि ये मोबाइल फोन नोएडा जोन के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए थे। लोगों ने मोबाइल गुम होने की शिकायत संबंधित थानों में दर्ज कराई थी। इसके बाद सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.