नोएडा, सितम्बर 1 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में महागुन मार्ट के सामने बढ़ते अतिक्रमण के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे फुटपाथ पर जगह-जगह अवैध तरीके से दुकानें और ठेले लगाए जा रहे हैं। इसके चलते पैदल चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ पर लोगों को जगह नहीं मिलती है। निवासी अनिल ने बताया कि महागुन मार्ट के सामने सुबह से ही दुकानें और ठेले लगने शुरू हो जाते हैं। धीरे-धीरे इनका दायरा फुटपाथ से सड़क तक पहुंच जाता है। इससे पैदल राहगीरों को मजबूरी में मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है। सड़क पर तेज गति से वाहनों की आवाजाही के बीच पैदल चलने से हादसे का खतरा बना रहता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी होती है।दीपक का कहना है कि फुटपाथ का उ...