Noida News: मशीन में फंसा डेबिट कार्ड चोरी कर खाते से रुपये निकाले
नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-76 के एटीएम में कंपनीकर्मी का डेबिट कार्ड फंस गया। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की तो उनको कहीं दूर बुलाया गया। इसके बाद मशीन में फंसे डेबिट कार्ड को निकालकर खाते से 20 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। मेरठ के मवाना निवासी हेमंत पाठक ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में नोएडा की एक कंपनी में काम करते हैं। वह 24 अगस्त की शाम करीब छह बजे सेक्टर-76 स्थित सिलिकॉन सिटी के गेट नंबर-4 के पास बने एटीएम से रुपये निकालने गए थे। उन्होंने काफी प्रयास किया, लेकिन रुपये नहीं निकले। साथ ही, डेबिट कार्ड भी मशीन में फंस गया। उन्होंने वहां लिखे हेल्पलाइन नंबर पर बात की। उन्हें बताया गया कि वह मशीन में फंसे कार्ड को निकाल देंगे, लेकिन उन्हें इसके लिए मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 पर आना होगा। करीब 30 मिनट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.