Noida News: मरीज से बदतमीजी करने पर इंटर्न डॉक्टर को हटाया
नोएडा, जुलाई 11 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल में मरीज से बदतमीजी करने पर इंटर्न डॉक्टर को हटा दिया गया। आपातकालीन विभाग में शुक्रवार रात को मौजूद दो डॉक्टर और पांच स्वास्थ्यकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया। मरीज और डॉक्टर के बीच बहस का एक वीडियो वायरल होने के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन ने यह कार्रवाई की। जिला अस्पताल प्रबंधन को यह वायरल वीडियो लखनऊ मुख्यालय से मिला। तीन मिनट छह सेकेंड के इस वीडियो में एक महिला और एक पुरुष इलाज के लिए आपातकालीन विभाग में आते हैं। दोनों यह कहते दिख रहे हैं कि 45 मिनट से अधिक समय से इलाज नहीं मिला। इस पर ड्यूटी पर मौजूद इंटर्न डॉक्टर मरीज और तीमारदार से बहस करता है। महिला मरीज के साथ मौजूद तीमारदार यह कहता है कि हम प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा लेंगे। यह कहते हुए दोनों अस्पताल के आपातका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.