नोएडा, जुलाई 26 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की चोटपुर कॉलोनी में एक राज मिस्त्री को मजदूरी मांगना भारी पड़ गया। आरोपी ने अपने तीन साथियों को मिलकर लाठी-डंडों और सरिया से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित का दिल्ली में उपचार चल रहा है। पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के जिला पटना के खुसरूपुर गांव निवासी रिंकी देवी ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में चोटपुर कॉलोनी की गली नंबर सात में परिवार के साथ किराए के घर में रहती हैं। पति संजय साह राज मिस्त्री का काम करते हैं। 18 जुलाई की रात करीब नौ बजे पति राज मिस्त्री का काम करके आ रहे थे। तभी उन्होंने घरेलू खर्च के लिए रुपयों की जरूरत बताते हुए कन्हैया नामक व्यक्ति से अपनी 700 रुपये की मजदूरी मांगी। इस पर कन्हैया ने कुछ दिन बाद रुप...