नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र में मकान का फ्लोर बेचने के नाम पर 59.60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के मुताबिक विक्रेता ने फ्लोर बेचने का करार कर रकम तो ले ली, लेकिन तय तिथि पर बैनामा नहीं किया।

शिकायत और कार्यवाही एडिशनल सीपी से शिकायत के बाद कविनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजनगर सेक्टर-सात निवासी रजनी त्यागी ने एडिशनल सीपी को शिकायत देकर बताया कि राजनगर सेक्टर-सात के ही रहने वाले प्रभास त्यागी ने अपने मकान के प्रथम तल को 1.15 करोड़ रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया था। एक फरवरी 2026 को दोनों पक्षों के बीच सौदा तय हुआ और उसी दिन दस लाख रुपये नगद बयाने के रूप में दिए गए। इसके बाद तीन फरवरी को 29.60 लाख रुपये और छह फरवरी को 20 ल...