Noida News: मकान पर कब्जे का प्रयास, किरायेदारों और मजदूरों को धमकाकर भगाया
नोएडा, नवम्बर 13 -- Noida News: फेज-तीन थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी में घर पर जबरन कब्जे की कोशिश करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक व्यक्ति अपने सात-आठ साथियों के साथ मकान में घुसा और वहां रह रहे किरायेदारों व मजदूरों को धमकाकर भगा दिया। आरोपियों ने तोड़फोड़ की और पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़कर ले गए।गिझौड़ गांव निवासी वीरेंद्र भगत ने पुलिस को बताया कि उनका 107 वर्ग गज का मकान गढ़ी चौखंडी के एफएनजी बिहार-दो की गली नंबर-12 में है। शिकायत के मुताबिक, 21 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे तैय्यब सैफी सात-आठ साथियों के साथ जबरन मकान में घुस आया। उस समय वहां किरायेदार और मजदूर मौजूद थे। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर उन्हें वहां से भगा दिया। आरोपी पड़ोसी के मकान में लगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.