नोएडा, अगस्त 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। मूलरूप से भरतपुर राजस्थान के रहने वाले अरुण सिंह सेक्टर डेल्टा वन में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने सूरजपुर कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो जून को राजस्थान गए थे। आठ जून को वापस लौटे तो पता चला कि घर से 40 हजार रुपये नगद और 250 ग्राम चांदी चोरी कर ली गई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...