नोएडा, जुलाई 9 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। सेक्टर म्यू वन में एक मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी व जेवरात चोरी कर ले गए। पीड़ित किसी काम से रुड़की गए हुए थे। इसी बीच चोरों ने मौका पाकर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दादरी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सेक्टर म्यू वन में हिमांशु कुमार परिवार के साथ रहते हैं। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि वह 4 जुलाई को अपना घर बंद कर किसी काम से रुड़की गए थे। 7 जुलाई को वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: बाबा पथ हुरुहुरु में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी पीड़ित के मुताबिक चोर घर से नगदी व जेवरात समेत काफी सामान चोरी करके ले गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़...