Noida News: मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला से चेन छीनी
नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। जीटी रोड पर मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीन ली। बदमाशों के झपट्टा मारने से पीड़िता सहम कर गिर गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्रह्मपुरी निवासी सुनिता गोयल सावन के माह में रोजाना जल चढ़ाने के लिए मंदिर जाती हैं। वह मंगलवार सवेरे मंदिर में जल चढ़ाकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली। दोनों ने काले कपड़े पहने थे। अचानक हुए हमले से महिला गिर गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। महिला को उठाया। बुजुर्ग महिला के पोते नमित गोयल ने फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसीपी दादरी प्रशाली गंगवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.