Noida News: मंदिर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, अक्टूबर 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक मंदिर के दान पात्र से रुपये चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आसिफ को कोंडली मार्केट से सेक्टर-155 नोएडा की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। वह मूलरूप से जिला अररिया, बिहार का रहने वाला है। वह वर्तमान में ग्राम कोंडली बांगर ग्रेटर नोएडा में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए 5,220 रुपये नगद, दो कटर और 02 पेचकस बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-157 स्थित मंदिर में 10 अक्तूबर को चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। यह भी पढ़ें- Noida News: मंदिर के गेट का ताला तोड़कर दान पात्र से रुपये चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.