Noida News: मंदिर मामले में जांच समिति गठित की
नोएडा, जुलाई 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। डेल्टा-2 के शिव शक्ति मंदिर में समिति होने के बावजूद ट्रस्ट का गठन करने और वर्षों से आय-व्यय का हिसाब न देने के आरोपों के बाद जिला प्रशासन ने जांच समिति का गठन कर दिया है। श्रद्धालुओं का आरोप है कि मंदिर समिति के अध्यक्ष द्वारा मंदिर में आने वाली दानराशि, आजीवन एवं सामान्य सदस्यता के नाम पर एकत्र की गई धनराशि, ट्रस्ट गठन की प्रक्रिया तथा सदस्यों की वास्तविक सूची को आज तक सार्वजनिक नहीं किया गया। आखिर कितने सदस्य बनाए गए, किस आधार पर बनाए गए और उनसे कितनी धनराशि ली गई। आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष रिंकू भाटी ने बताया इन्हीं गंभीर शिकायतों के आधार पर उपजिलाधिकारी सदर द्वारा जांच समिति गठित की गई है। यह भी पढ़ें- राम मंदिर की तरह इस मंदिर के चंदे के लेखे-जोखे पर उठे सवाल, ऑडिट कराने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.