Noida News: मंदिर जा रहे किशोर से मोबाइल छीना
नोएडा, अक्टूबर 21 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाश घर से मंदिर जा रहे एक किशोर से मोबाइल फोन छीनकर ले गए। पीड़ित की मां ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। मीना त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि वह सेक्टर-134 स्थित जेपी क्लासिक सोसाइटी में परिवार के साथ रहती हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा अध्ययन 19 अक्तूबर को मंदिर जाने के लिए घर से निकला था। वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचा तो लाल रंग की बाइक पर सवार दो अज्ञात लोग आए। उनमें से पीछे बैठे युवक ने अध्ययन से मोबाइल फोन छीन लिया। किशोर ने देखा कि बाइक की नंबर प्लेट पर फॉर रेंट और यूपी लिखा हुआ था। बच्चे ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछो किया, लेकिन बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.