नोएडा, अक्टूबर 14 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा,ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-157 स्थित एक मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। मंदिर के दान पात्र से रुपये चोरी किए गए हैं। पुजारी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर 157 स्थित एक मंदिर में रहने वाले पुजारी चेतन शर्मा ने बताया कि 10 अक्तूबर की रात मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे और दान पात्र से रुपये चोरी करके ले गए। सुबह के समय पुजारी मंदिर पहुंचे तो चोरी की घटना का पता चला। इसकी शिकायत पुलिस से की है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाया जा रहा है। घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दु...