Noida News: भूजल निगरानी के लिए पोर्टल विकसित
नोएडा, अगस्त 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की गुरुवार हुई बैठक में भूगर्भ जल के संरक्षण तथा भूगर्भ जल अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की गई। भू- गर्भ जल विभाग के अधिशासी अभियंता विश्वजीत सिंह ने बताया कि भूगर्भ जल अधिनियम-2019 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए upgwdonline.in नाम से वेब पोर्टल विकसित किया गया है। पोर्टल के माध्यम से भूगर्भ जल से संबंधित आवेदनों की ऑनलाइन प्रक्रिया एवं निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि कूप के पंजीकरण के लिए अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। कूप के अनापत्ति प्रमाण-पत्र के निर्गमन के लिए सात आवेदन तथा अनापत्ति प्रमाण-पत्र के नवीनीकरण के लिए 28 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.