Noida News: भुगतान न करने पर डिलीवरी ब्वॉय का हंगामा
नोएडा, सितम्बर 14 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यमुना सिटी के सेक्टर-22डी स्थित हाइराईज सोसाइटी में फूड डिलिवरी के भुगतान को लेकर हंगामा हुआ। डिलिवरी ब्वॉय का आरोप है कि फ्लैट पर भोजन पहुंचाने के बाद वहां मौजूद युवक और विदेशी नागरिक ने भुगतान करने से इनकार कर दिया। हाईराइज सोसाइटी में रविवार देर शाम ऑनलाइन बुकिंग के बाद भोजन देने पहुंचे युवक और सोसाइटी निवासी के बीच भुगतान को लेकर विवाद हो गया। डिलीवरी ब्वॉय के मुताबिक, वह 22डी हाईराइज सोसाइटी में एक फ्लैट पर भोजन पहुंचाने गया था। डिलीवरी देने के बाद उसने मौके पर मौजूद युवक और एक विदेशी नागरिक से भोजन का भुगतान करने को कहा। आरोप है कि युवक ने रुपये देने से इनकार कर दिया और उसे धमकाने लगा। वहीं, फ्लैट में रहने वाले युवक ने भी डिलीवरी ब्वॉय पर मोबाइल फोन ले जाने का आरोप लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.