Noida News: भाजपा नेताओं को गाली देने का वीडियो वायरल
नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: दादरी, संवाददाता। सोमवार को चिटहेरा गांव में हुई भाजपा की आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा के बाद भाजपा नेताओं को इंस्टाग्राम पर गाली देने का वीडियो वायरल हो गया। जनसभा समाप्त होने के बाद एक युवक फॉर्च्यूनर में बैठकर भाजपा नेताओं को गाली दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को आरवी नॉर्थलैंड कॉलेज में भाजपा की आत्मनिर्भर भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया था। सभा में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद महेश शर्मा क्षेत्रीय विधायक तेजपाल नागर, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष नवाब सिंह नागर , धीरेंद्र सिंह विधायक जेवर, पंकज सिंह विधायक नोएडा आदि मौजूद थे। सभा चार बजे के करीब समाप्त हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.