नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा-ग्रेटर नोएडा डिपो की बसें भाई दूज पर 25 रूट पर दो से तीन अतिरिक्त फेरे लगाएंगी, ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो। इनमें सभी समीप स्थित शहरों के रूट शामिल हैं। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। सभी साधारण और सीएनजी चलित बसें हैं। इसमें नोएडा डिपो की 188 बसें शामिल हैं। डिपो से लंबी दूरी में सिर्फ लखनऊ के लिए बस चलती है। वहीं, बाकी शहरों में आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, बदायूं, मैनपुरी, बिजनौर, हरिद्वार, कोटद्वार, नजीबाबाद, मेरठ, बुलंदशहर समेत अन्य शहरों के लिए बसों की सेवा शामिल है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: रोडवेज बस अड्डे पर पसरा रहा सन्नाटा, भाईदूज पर उमड़ेगी भीड़भाई दूज पर बसों के अतिरिक्त फेरे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रब...