नोएडा, सितम्बर 6 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-27 स्थित जैन मंदिर में 48 दिन से चल रहे भगवान महावीर विधान के समापन पर शहर में रथयात्रा निकाली जाएगी। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है। कार्यक्रम की शुरुआत 12 सितंबर होगी जबकि रथयात्रा अगले दिन निकलेगी। रथयात्रा सेक्टर-27 से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी। वहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ विधान का समापन किया जाएगा। जैन मंदिर के सदस्य सुबोध जैन ने बताया कि मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंदिर की साफ-सफाई के साथ रथयात्रा और श्रद्धालुओं के लिए अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...