नोएडा, जुलाई 24 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-34 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को बाहुड़ा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 के महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि बाहुड़ा यात्रा से पहले रथों को पुनः सजाया और पवित्र किया गया। उन्हें फूलों, रंगीन वस्त्रों और झंडों से सजाया गया। मुख्य रथयात्रा की तरह, बाहुड़ा यात्रा में भी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा को पहांडी विधि से मौसी मां के घर से रथ पर लाया गया। भक्त रस्सियों को खींचकर रथों को मुख्य मंदिर ले गए। श्री जगन्नाथ सेवा संघ के अध्यक्ष भीमसेन राउत ने यात्रा में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सुभद्रा व बलभद्र संग भगवान जगन्नाथ दर्शन को निकले यह भ...