Noida News: भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे बचे काम में तेजी लाने की मांग
नोएडा, अगस्त 24 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। भंगेल एलिवेटेड रोड का निर्माण करने वाली यूपी ब्रिज कॉरपोरेशन का प्राधिकरण पर अभी भी करीब 60 करोड़ रुपये बकाया है। यह खुलासा नोवरा संस्था की ओर से लगाई गई आरटीआई में हुआ है। नोवरा ने एलिवेटेड रोड के नीचे बचे काम जल्द पूरा करने की मांग की है ताकि लोगों को हो रही परेशानियां खत्म हो जाएं। नोएडा विलेज रेजिडेंट्स एसोसिएशन-नोवरा-के अध्यक्ष डॉ रंजन तोमर ने बताया कि एलिवेटेड रोड को लेकर यूपी ब्रिज कॉरपोरेशन की ओर से आरटीआई के जरिए महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। इस एलिवेटेड रोड को बनाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से 562 करोड़ 98 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। अभी इस परियोजना के लिए जीएसटी सहित 502 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि ब्रिज कॉरपोरेशन को प्राप्त हुई है। कॉरपोरेशन की ओर से बताया गया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.