Noida News: बोर्ड बैठक 23 अक्तूबर को संभव
नोएडा, अक्टूबर 17 -- Noida News: नोएडा। प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक 23 अक्तूबर को हो सकती है। सीईओ ने विभागों के अधिकारियों को बोर्ड एजेंडे के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। अब बुधवार से प्राधिकरण दफ्तर खुलने पर तैयारी शुरू होगी। बोर्ड बैठक के पहले तक अगर स्पोर्ट्स सिटी के प्लॉट-1 सेक्टर-150, 152 व 78-79 के लेआउट बदलाव पर आपत्तियों पर प्राधिकरण निर्णय ले लेता है तो इनसे जुड़े प्रस्ताव भी शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा पांच सितंबर को हुई बोर्ड बैठक के निर्णय का अनुपालन व अन्य प्रस्ताव रहेंगे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: केडीए बोर्ड की बैठक अब 24 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.