नोएडा, जुलाई 12 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-50 स्थित जैन मंदिर में रविवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी और स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा देना समाज और अभिभावकों की जिम्मेदारी है। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष के.के.जैन, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, यूपीपीसीएल के मुख्य अभियंता संजय जैन सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...