नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग में शहर के बॉबी यादव ने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर नोएडा किंग्स को जीत दिला दी। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 15 अगस्त को खेले गए मुकाबले में बॉबी ने टीम के लिए सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए कानपुर सुपर स्टार्स ने 20 ओवरों में 134 रन बनाए। जवाब में नोएडा किंग्स ने दो गेंद रहते जीत दर्ज की, लेकिन एक समय नोएडा किंग्स के सात विकेट खोकर महज 57 रन ही थे। ऐसा लग रहा था कि टीम की हार तय है। आठवें विकेट के रूप में सेक्टर-71 निवासी बॉबी यादव को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतारा गया। बॉकी ने इसे सही साबित करते हुए जीत दिला ली। उन्होंने अपनी पारी 28 गेंदों पर 44 रन ठोके, जिसमें एक गगनचुंबी छक्का और छह चौके शामिल रहे। इस पा...