Noida News: बॉटेनिकल गार्डन के पास युवक का शव मिला
नोएडा, अगस्त 17 -- Noida News: नोएडा। बॉटेनिकल गार्डन के पास रविवार को करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। लोगों ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से इलाके के आसपास घूमता रहता था। स्थानीय लोग उसे पहाड़ी के नाम से जानते थे। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उसके दाहिने हाथ की कलाई पर अंग्रेजी में संजू लिखा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। साथ ही फोटो और अन्य विवरण के आधार पर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.