Noida News: बैंडमिंटन प्रतियोगिता के लिए परीक्षण 29 को होगा
नोएडा, अगस्त 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले में होने वाली प्रदेशस्तरीय सब जूनियर अंडर-15 बालक और बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला स्तरीय परीक्षण 29 अगस्त को शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर ग्रेटर नोएडा में होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी आगामी एक सितंबर को मेरठ में होने वाले मंडलीय परीक्षण में भाग लेंगे। मंडल से चयनित टीम सात से नौ सितंबर तक गौतमबुद्ध नगर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.