Noida News: बैंक की शाखा में बच्चों से झाड़ू लगवाई
नोएडा, अगस्त 21 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। कस्बे स्थित एक बैंक की शाखा में दो बच्चों से झाड़ू लगवाने और सफाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो गुरुवार का है। वायरल वीडियो में बैंक मैनेजर के सामने एक बच्चा शाखा परिसर में झाड़ू लगाता दिखाई दे रहा है। फिर दो बच्चे बैंक के कूड़े करकट को उठाते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि बैंक मैनेजर की मौजूदगी में बच्चों से यह काम कराया जा रहा था। कस्बे के कुछ लोगों की नजर जब बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 57 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने नाबालिग से काम कराने के मामले को गंभीर बताते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से जांच कराकर बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.