Noida News: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जरूरी : पंकज सिंह
नोएडा, सितम्बर 6 -- Noida News: नोएडा। नंगला चरण दास गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया। फेलिक्स हॉस्पिटल की ओर से इसका आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श की सुविधा मिली। इस मौके पर पंकज सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है। ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कई बार छोटी स्वास्थ्य समस्या के लिए भी अस्पताल तक जाना पड़ता है। ऐसे में उनके क्षेत्र में ही निशुल्क स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों का परामर्श उपलब्ध होना काफी उपयोगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.