Noida News: बेसमेंट में जगह-जगह पाने भरने से वाहन तक पहुंचने में परेशानी
नोएडा, अगस्त 25 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। निराला एस्टेट सोसाइटी के बेसमेंट में जगह-जगह पानी भरने से निवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि बेसमेंट में पानी जमा होने के कारण उन्हें अपने वाहनों तक पहुंचने और वाहन निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण बेसमेंट में आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। सोसाइटी में रहने वाले निर्देश पाठक और सौरभ ने बताया कि बेसमेंट में कई स्थानों पर लंबे समय से पानी जमा है। लोगों को पानी से होकर अपने वाहनों तक पहुंचना पड़ता है। इससे वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। लोगों का आरोप है कि जलभराव की समस्या को लेकर सोसाइटी प्रबंधन को कई बार ईमेल के माध्यम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.