नोएडा, अगस्त 6 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर बुधवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार गांव मकसूदपुर निवासी भुवराम का 33 वर्षीय बेटा सुरेश बुधवार शाम को गांव से बाइक लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के खेड़ा अंडरपास से अपनी पत्नी को लेने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में भाईपुर मार्ग पर राजवाहे के नजदीक उसकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा घायल को ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस ने इस संबंध में कोई जान...