नोएडा, अक्टूबर 10 -- Noida News: नोएडा रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-50 के पास तेज रफ्तार थार ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार महिला और उनका तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति ने सेक्टर-49 थाने में शिकायत देकर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-50 निवासी विजय सैनी ने बताया कि पांच अक्तूबर को उनकी पत्नी प्राची सिंह अपने तीन साल के बेटे के साथ मायके से घर लौट रही थीं। जब उनकी कार सेक्टर-50 स्थित सोसाइटी के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार थार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Noida News: कार की टक्कर से कैंटर पलटा, चालक घायल हादसे के समय कार चालक चला रहा था, जबकि महिला और उनका बेटा पीछे की सीट पर बैठे थे। शिकायतकर्ता के मुत...