नोएडा, सितम्बर 12 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। शहर में दोपहर के समय बूंदाबांदी से शनिवार को नोएडा और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई कम हो गया। नोएडा का एक्यूआई 77 और ग्रेटर नोएडा का 110 दर्ज किया गया। अगले तीन दिनों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। बारिश होने की स्थिति में दोनों शहरों का एक्यूआई 100 के आसपास रहन की उम्मीद है। एक दिन पहले के मुकाबले नोएडा के एक्यूआई में 77 अंक की कमी दर्ज की गई। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 60 अंक कम हुआ। दिनभर बादलों की आवाजाही रही। तेज हवा भी चली, जिससे वायु प्रदूषण कम हुआ। दोपहर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। आर्द्रता 88 प्रतिशत रही, जिससे उमस ने परेशान किया।नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में भी ...