Noida News: बुजुर्ग दंपति को आठ दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 58.30 लाख रुपये ठगे
नोएडा, अगस्त 21 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग दंपति को आठ दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके 58.30 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी बनाकर जांच के नाम पर कई बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराए। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-137 स्थित पारस टियरा सोसाइटी निवासी सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह जूते बनाने वाली नामी कंपनी से वरिष्ठ पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके घर के लैंडलाइन नंबर पर 11 अगस्त को अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसे उनकी पत्नी लता रानी ने सुना। कॉलर ने अपना नाम विजय कुमार वर्मा बताया। उसने खुद को एयरटेल कंपनी का कर्मचारी होने का दावा किया। उसने बात करते समय पत्नी को उनका नाम बताया। उनके द्वारा हां कहने पर आरोपी ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.