Noida News: बीचबचाव करने पर युवक से मारपीट
नोएडा, सितम्बर 16 -- Noida News: नोएडा। होशियारपुर निवासी हरीश यादव ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 14 सितंबर को अपनी स्कूटी से सेक्टर-51 जा रहा था। वह शिवॉन होटल के पास पहुंचा तो वहां नितिन, रवि यादव, दीपक और राजू यादव एक अज्ञात व्यक्ति से बहस कर रहे थे। आरोप है कि युवक ने जब बीचबचाव किया तो चारों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.