नोएडा, अक्टूबर 31 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यूपी रेरा की आरसी का बकाया न चुकाने पर अंसल हाईटेक टाउनशिप लिमिटेड और उत्तम स्टील्स एंड एसोसिएट्स के निदेशक बंटी पुत्र प्रहलाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बिल्डर पर रेरा की आरसी का करीब 77.66 करोड़ से अधिक बकाया था। बकाया चुकाने के लिए जुलाई में बिल्डर का कार्यालय सील करते हुए मुनादी कराई गई थी। इसके बावजूद बिल्डर रकम नहीं चुका रहा था। ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर जिले की 1660 एकड़ जमीन पर सुशांत मेगापोलिस ग्रीन हाईटेक सिटी परियोजना निर्माणाधीन है। परियोजना उत्तम स्टील एंड एसोसिएट्स कंपनी के नाम है, जबकि अंसल हाईटेक टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड इसको बना रहा है। दोनों कंपनी अंसल ग्रुप की हैं। परियोजना पूरी न होने के कारण खरीदारों ने यूपी रेरा में शिकायत दर्ज की थी। दादरी तहसी...