नोएडा, सितम्बर 14 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट की पाम ओलंपिया सोसाइटी में रहने वाले बिल्डर ने प्रॉपर्टी विवाद में रविवार देर रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है। बिसरख कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक नीरज चौहान ने खुद को और परिवार को प्रताड़ना से बचाने के लिए मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने कुछ लोगों पर दबाव बनाकर परेशान करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नीरज चौहान, निशांत दुबे और आशीष श्रीवास्तव ने मिलकर सूरजपुर थाना क्षेत्र के...