नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में एक बिल्डर के प्रोजेक्ट में दुकान बेचने को झांसा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक महिला खरीदार की शिकायत पर पुलिस ने बिल्डर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा में रहने वाली महिला करुणा शर्मा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने एक कंसल्टेंट्स कंपनी के प्रतिनिधि हंसराज और आदित्य विक्रम सिंह से संपर्क किया था। इन लोगों ने एक बिल्डर एनपीएक्स के प्रोजेक्ट में दुकान बुक करने पर 31 हजार रुपये प्रति माह किराए का लालच दिया। दुकान को लेकर सौदा तय हुआ और महिला ने करीब तीस लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके कुछ दिन बाद महिला को बताया गया कि किसी दूसर...