नोएडा, सितम्बर 3 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-18 में कंपनी खोलकर कारोबार करने वाले व्यक्ति ने दिल्ली स्थित एक बिल्डर कंपनी के निदेशकों पर निवेश का झांसा देकर 2.61 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर बिल्डर कंपनी और चार लोगों को नामजद करते हुए सेक्टर-20 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता सोमनाथ तुगनैत ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका कार्यालय सेक्टर-18 में है। कुछ वर्ष पहले उनकी मुलाकात दिल्ली के मियांवली नगर निवासी अमित सोनी से हुई। उन्होंने खुद को मैसर्स आसोनी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नामक बिल्डर कंपनी का निदेशक होने का दावा किया। धीरे-धीरे बातचीत के दौरान दोनों के बीच विश्वास बढ़ गया। अमित सोनी ने उन्हें बताया कि कंपनी में कार्य करने वाली साक्षी सोनी उनकी पत्नी ह...