नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-130 स्थित एक निजी स्कूल में एक छात्रा के साथ अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। किताब न लाने पर टीचर ने छात्रा से 100 उठक-बैठक लगवाईं, जिससे छात्रा बीमार पड़ गई। शिकायत करने पर प्रधानाचार्या ने उल्टा अभिभावक के चार बच्चों की टीसी काटकर स्कूल से निकालने की धमकी दी। अभिभावक ने अब जिलाधिकारी को पत्र देकर स्कूल की मान्यता पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सेक्टर-128 स्थित असगरपुर गांव निवासी अजय अवाना ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके चार बच्चे प्रिंस, तनु, वंशिका और अंशिका गढ़ी गांव स्थित स्कूल में पढ़ते हैं। वे हर माह 1500 रुपये फीस जमा करते हैं। अब तक 18,800 फीस जमा कर चुके हैं और 30 जुलाई 2026 को स्कूल के गणित-विज्ञान शिक्षक कृष्णकांत तिवारी ने उनकी बे...