Noida News: बिजली बिल वसूलने पहुंची टीम से मारपीट
नोएडा, अगस्त 18 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-104 स्थित सोसाइटी में बकाया बिजली बिल की वसूलने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि उपभोक्ता ने तीन लोगों को बुलाकर कर्मचारियों के साथ हाथापाई कराई। इस दौरान आरोपियों ने वाहन से कर्मचारियों को कुचलने का प्रयास भी किया। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत विभाग के लाइनमैन मोनू यादव ने पुलिस को बताया कि वह 16 अगस्त को संविदाकर्मी लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों के साथ राजस्व वसूली के लिए सेक्टर-104 स्थित एक सोसाइटी गए थे। टीम वहां के एक फ्लैट के बिजली कनेक्शन से जुड़े करीब 1.10 लाख रुपये के बकाये की वसूली के लिए पहुंची थी। टीम ने योगवीर सिंह से संपर्क किया। इसके बाद कर्मचारियों ने उपभोक्ता के प्रतिनिधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.