नोएडा, सितम्बर 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के अच्छेजा गांव में 10 से 11 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव करने की चेतावनी दी है। अच्छेजा गांव बिशनूली उपकेंद्र से जुड़ा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोस्टिंग यानी बारी-बारी से और रखरखाव के नाम पर रोजाना घंटों अघोषित कटौती की जा रही है। आपूर्ति के दौरान भी हर 5 से 10 मिनट में ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Balia News: अघोषित बिजली कटौती से भड़का उपभोक्ताओं का आक्रोश लगातार हो रही ट्रिपिंग से घरों के बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अच्छेजा प्राधिकरण के अधिसूच...