नोएडा, अगस्त 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के खैरपुर गुर्जर गांव में सोमवार सुबह से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे से घरों में बिजली नहीं आई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एनपीसीएल से लगातार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। गांव निवासी प्रवीण शर्मा ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी पानी को लेकर हो रही है। बिजली के अभाव में मोटर नहीं चल पा रही है, जिससे घरों की पानी की टंकियां खाली होने लगी हैं। कई लोगों को बाजार से पानी मंगवाना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से कूलर और पंखे भी बंद हैं। गर्मी क...