नोएडा, नवम्बर 14 -- Noida News: नोएडा। स्वयं सेवी संस्था सोशल एंड डवलपमेंट रिसर्च एंड एक्शन ग्रुप गौतम बुद्ध नगर की ओर से फेज टू स्थित नोएडा स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह में शनिवार को बाल दिवस मनाया गया। संस्था की संस्थापिका डॉ. माला भंडारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य संप्रेक्षण गृह में रह रहे बच्चों के जीवन में खुशियां लाना, उनकी देखभाल करना और उनका उत्साह बढ़ाना था। इस कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य, चाइल्डलाइन के प्रतिनिधि और संस्था के सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर बच्चों को स्वच्छता किट बांटीं गई, जिससे उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: बाल दिवस पर सुर्या नर्सिंग होम द्वारा कुड़लीबाड़ी और भालियाकुदर आंगनबाड़ी केन्द्र मे...