Noida News: बाल चिकित्सालय के नेत्र और फिजियोथेरेपी विभाग का स्थान बदलेगा
नोएडा, सितम्बर 8 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर संस्थान के दो चिकित्सकीय विभागों के स्थान में परिवर्तन किया गया है। नेत्र रोग और फिजियोथेरेपी विभाग को अलग-अलग तल पर शिफ्ट करने का काम चल रहा है। 10 दिन के अंदर शिफ्टिंग का काम पूरा होने की संभावना है। बाल चिकित्सालय में नेत्र रोग और फिजियोथेरेपी विभाग पहली मंजिल पर चल रहा था। इस मंजिल पर ब्लड बैंक भी है। ब्लड बैंक के साथ ही एनआईसीयू का भी विस्तार इसी तल पर होना प्रस्तावित है। ऐसे में पहले से चल रहे दोनों चिकित्सकीय विभागों को अलग-अलग तल पर शिफ्ट किया जा रहा है। दोनों विभागों का स्थान परिवर्तन के लिए काम पूरा कर दिया गया है। पहले भारी सामानों को शिफ्ट किया जा रहा है। अभी दोनों चिकित्सकीय विभागों की ओपीडी पहली मंजिल पर ही चल रही है। शिफ्ट होने के बाद निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.